Latest News

किसान की उपज की लाखो की कमाई पर हाथ साफ़ कर गए लुटेरे, बाइक सवारो ने दिया घटना को अंजाम

NEEMUCH HEADLINES May 2, 2022, 8:32 pm Technology

नीमच। शहर में एक बार फिर लूट की बड़ी वारदात हुई है। इस बार बदमाशों ने लूट के लिए शहर के किलेश्वर रोड को चुना और वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

यह घटना एक किसान के साथ घटित हुई है। समूचा घटनाक्रम दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद निवासी किसान अर्जुन पिता रामेश्वर राठौर सोमवार को कृषि उपज मंडी नीमच पहुंचा था। जहां उसने रायड़ा, गेहूं और मुंगफली की उपज बेची थी। उपज की एवज में उसे कुल 3 लाख 30 हजार रूपये की राशि मिली थी। इसके बाद अर्जुन स्टेशन पहुंचा और ट्रेन का पता लगाकर पुनः किलेश्वर रोड पर आया।

इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और अर्जुन के हाथों से रूपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। अर्जुन की मानें तो एक बदमाश ने हेलमट तो दूसरे ने नकाब पहन रखा था। लूट का यह मामला थाने पहुंचा है। बघाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अज्ञात लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे।   

Related Post