सिंगोली भाजपा मंडल त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर की बैठक सम्पन्न, भाजपा के ये वरिष्ठ रहे मौजूद

प्रदीप जैन May 1, 2022, 4:31 pm Technology

सिंगोली! भाजपा मंडल सिंगोली की एक दिवसीय त्रिदेव प्रशिक्षण बैठक आज रविवार को माला देवी में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री मंडल प्रभारी सतीश व्यास, जिला मंत्री सुनीता मेहता, जिला मंत्री ललित ग्वाला, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, आईटी सेल प्रमुख नितेश सेन उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता के रूप में श्री भटनागर ने कहा कि पार्टी को 51% मत मिले इसी को लेकर पार्टी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बूथ स्तर पर जिसमें बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ, तीनों की प्रमुख जिम्मेदारी उस बूथ को जिताने की होती है इसीलिए आज यह त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी एक बहुत बड़ा पेड़ है जिसकी जड़ें आप सब कार्यकर्ता है जिसके दम पर ये पार्टी रूपी पेड़ मजबूती के साथ खड़ा है पार्टी अभी वर्तमान में 16 राज्यों ओर केंद्र की सत्ता में है आने वाले समय में हमें एक बार फिर श्री नरेंद्र जी मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बने ऐसा हम सब का प्रयास होना चाहिए प्रधानमंत्री के मन की बात आप सभी कार्यकर्ता महीने के आखिरी रविवार को सुने और अपने आसपास के लोगों को भी सुनाएं इस अवसर पर मंडल प्रभारी सतीश व्यास, आईटी सेल प्रमुख नितेश सेन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर में मंडल सह प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी, सिंगोली भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश चंद जैन भाया, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, भाजपा नगर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालीवाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंभूलाल सुथार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जीवन मेघवंशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभालाल लाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़, धीरेंद्र सिंह शक्तावत, चुन्नी लाल प्रजापत, राकेश माहेश्वरी, पंकज जैन, दिलीप जैन ,सरपंच शुगन लाल धाकड़, हिम्मत सिंह, केसर सिंह बापू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन और आभार मंडल सह प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने माना।

Related Post