भाजपा दक्षिण मंडल में त्रिदेव का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न, ये रहे मौजूद

दुर्गाशंकर लाला भट्ट April 30, 2022, 7:36 pm Technology

जीरन। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के बुथ अध्यक्ष महामंत्री और बीएलए त्रिदेव का एक प्रशिक्षण सम्मेलन जीरन सामुदायिक भवन संपन्न हुआ।

इस सम्मेलन में क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार जिलाअध्यक्ष पवन पाटीदार जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा मंडल प्रभारी ललित ग्वाला ने भी संबोधित किया था। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले से नियुक्त प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश परिहार ने त्रिदेवों को आगामी वर्ष में मंडल के करणी कार्य के बारे में अवगत कराया।

आईटी प्रभारी के रूप में आकाश सिंहल ने इंटरनेट एवं मीडिया के प्रभावी संचालन एवं बारीकियों के बारे में बताया कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक एप्प संचालक बुथ विस्तारक के साथ मंडल के पदाधिकारि जिला महामंत्री सुखलाल पंवार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवलगिरी गोस्वामी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शुभम शर्मा ने किया और आभार मंडल महामंत्री किशन अहिरवार ने माना। बाद में सभी कार्यकर्ताओं का सहभोज साथ में संपन्न हुआ।

Related Post