शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ

प्रदीप जैन April 29, 2022, 9:31 pm Technology

सिंगोली। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 12वीं व 10 वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए। कोरोना काल की गाइडलाइन के कारण 50% उपस्थिति के आधार पर विद्यालय संचालित हो पाए।

फिर भी सभी विषय शिक्षकों के अथक प्रयास व बालिकाओं के कठिन परिश्रम के फल स्वरुप विपरीत परिस्थिति में भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम कला संकाय में 92.86 प्रतिशत विज्ञान संकाय में गणित संकाय का 77.78% एवं जीव विज्ञान संकाय का 62.5% इस प्रकार कुल परीक्षा परिणाम 78.69% रहा कक्षा 12वीं में भी कुल दर्ज 61 छात्राओं में से 35 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की व 13 बालिकाएँ द्वितीय रही।

व्यतिरेकी परिस्थितियों के बीच यह गुणात्मक उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 12 वीं कला संकाय में कु.पूजा पिता गोपाललाल ने 79.80% साइंस फैकल्टी में गणित संकाय में कु. स्नेहा पिता रमेश चंद ने 88% प्रतिशत तथा जीव विज्ञान संकाय में प्रियंका पिता मुकेश ने 84.40 अंक प्राप्त कर अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 74% रहा 36 बालिकाएं प्रथम श्रेणी में आई 6 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी में आई। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका शारदा पिता शंभू लाल 90.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवम उज्जवल भविष्य की कामनाएं विद्यालय परिवार, सभी विषय अध्यापकों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को भी बधाई जिनके अथक प्रयास से श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम संभव हो सका है।

Related Post