Latest News

संस्कार विधा निकेतन की प्रिया कमलेश कुमावत ने बनाया जिले मे प्रथम स्थान, आदिवासी अंचल कोज्या से आकर पढ़ने वाली बालिका ने बजाया जिले मे डंका

प्रदीप जैन April 29, 2022, 7:02 pm Technology

सिंगोली। हांल ही मे घोषित हुए परीक्षा परिणाम मे सिंगोली नगर के संस्कार विधा निकेतन हायर सेकेंण्डरी स्कूल की 12 वी कक्षा (कृर्षि संकाय) मे पढ़ने वाली मेघावी छात्रा प्रिया पिता कमलेश कुमावत ने जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना तथा अपने परिवार के साथ ही विद्यालय का नाम रोशन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिया कमलेश कुमावत ने 88.2% अंक हासिल करके जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात रहे संस्कार विधा निकेतन हायर सेकेंण्डरी स्कूल मे इसी वर्ष कृर्षि संकाय आरंभ हुआ और प्रथम वर्ष मे ही विद्यालय की छात्रा जिले मे प्रथम स्थान पर रही यह नगर एवं विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय परिवार और प्राचार्य विशाल जैन द्वारा बालिका को बधाई देते हुए और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देते हुए बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Post