जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

विनोद पोरवाल April 29, 2022, 6:57 pm Technology

कुकडेश्वर। श्री पार्श्वनाथ की धन्य धरा पर सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्य के साथ ही धार्मिक व स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए जैन सोशल ग्रुप द्वारा पूरे देश भर में ग्रुप की शाखा खोलने का कार्य चल रहा है।

जिसके तहत कुकड़ेश्वर में भी जैन सोशल ग्रुप के लंबे अंतराल के बाद जैन सोशल ग्रुप को गति प्रदान करने के लिये ग्रुप के नए सदस्यों का शपथ विधि समारोह मनासा रोड स्थित शनि मंदिर के सामने मंगल भवन में रखा गया।

उक्त अवसर पर जैन सोशल ग्रुप के शपथ अधिकारी व चेयरमैन मध्य प्रदेश रिजन के श्री विनोद बरबोटा उज्जैन व मुख्य अतिथि जीतेंद्र रुनवाल सह सचिव मप्र रिजन, विशेष अतिथि मनीष मोगरा पीआरओ मप्र रिजन, प्रकाश चोरड़िया मप्र रिजन, राजेश गोखरू जोन काआरडीनेटर, दिलीप डूंगरवाल कमेटी चेयरमैन, मनोज नागोरी संस्कार अध्यक्ष नीमच, प्रदीप बोडावत युनिक अध्यक्ष नीमच, व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र मोनिका मारु, संवरक्षक उज्जवल सोनाली पटवा, संजय वर्षा जोधावत, राजकुमार विनीता जैन आदि की उपस्थिति में शपथ विधि समारोह रखा गया जिसमें शपथ का आयोजन सादे समारोह में हुआ।

उक्त अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय स्मीता मारू को विधि पूर्वक शपथ दिलाई गई साथ ही उपाध्यक्ष प्रतिभा विश्वास कोठारी, उपा, सालु अर्चित श्रीमाल, कोषाध्यक्ष रिषभ उर्वशी छाजेड़, सचिव तपन शीतल जैन, सह सचिव रितेश वंदना जोधावत, मीडिया प्रभारी अरुण टीना जोधावत के साथ ही सदस्य मनोज प्रियंका खाबिया, सुनील रेखा बाबेल, जितेंद्र टीना कामदार, आयुष मोनिका जोधावत, पीयूष मयूरी जोधावत, मनीष सोनाली मारु, सुनील शिल्पा मारू, प्रितेश दीपिका मारू, अक्षय मनीषा पटवा, जयंत टीना पटवा, अभिमन्यु प्रिया छाजेड़, राहुल श्रीमती बोहरा, रोहित खुशबू छाजेड़, महेश गरिमा जैन, अशोक ज्योति जैन, गौतम निरु छाजेड़, मनीष मोना बाबेल, शैलेन्द्र अर्पिता जोधावत, जंयत हर्षिता छाजेड़, प्रकाश एस समता बोहरा, यशवंत रेणु बाबेल, वैभव माधुरी बाबेल, सुरेन्द्र अर्चना मारु आदि ने गुफ्र की सदस्यता ले कर शपथ ली।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम नवकार मंत्र के गीत से हुई गीत की प्रस्तुति श्रीमती प्रियंका खाबिया व श्रीमती माधुरी बाबेल ने दी। इसी क्रम में नन्ही बालिका अवनी, हेरिशा जोधावत ने हम जैन हैं हम जैन हैं की प्रस्तुत दी।

इसी क्रम में सभी सम्माननीय अतिथियों द्वारा मां सरस्वती भगवान पार्श्वनाथ के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ किया कार्यक्रम का संचालन अरुण जोधावत ने किया आभार तपन जैन ने माना उक्त जानकारी जैन सोशल ग्रुप के मनोज खाबिया ने प्रदान की।

Related Post