रमजान माह के 26 वें रोजे पर शबे कद्र की रात में हुए कई आयोजन, रंगीन रोशनी में जगमगाई इबादतगाहे

हबीब राही April 29, 2022, 6:35 pm Technology

जावद। मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान चल रहा है रमजान माह में सभी मुस्लिम समाज ईश्वर की इबादत एवं रोजा इफ्तार का आयोजन करते हैं।

रमजान के अंतिम दिनों में एक महत्वपूर्ण रात आती है जिसे "शबे कद्र" के नाम से जाना जाता है। इस रात को मुस्लिम समाज के छोटे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति एवम महिलाएं भी ईश्वर की इबादत में रात भर मशगूल रहती है। जावद नगर में भी "शबे कद्र" बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जावद की तमाम मस्जिदों, इबादतगांहो एव दरगाहों को दूधिया रोशनी के साथ सजाया गया व ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी ने भी ईदगाह को अलग ही अंदाज में सजावट की।

वहां पर आने वाले तमाम समाजजनों के लिए चाय व नाश्ते का प्रोग्राम कमेटी के द्वारा किया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियो का पवित्र रमजान माह के 26 वे रोजे पर शबे-ए-कद्र की रात मुस्लिम समुदाय की सबसे ज्यादा इबादत करने की रात होती है। इसी रात मे जावद नगर के तमाम हाफिजो का इस्तकबाल प्रोग्राम अलग अलग जगह पर हुआ ।

मस्जिद नीमच दरवाजा, मस्जिद मोचियान, तहसील की मस्जिद, मदीना मस्जिद रामपुरा दरवाजा, जामा मस्जिद, मस्जिद मोमनान, नई मस्जिद, फैजाने गरीब नवाज मदरसा व मस्जिद रूपारेल में मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने हाफिजों का इस्तकबाल किया। मस्जिद नीमच दरवाजा जावद में नमाज़ियों द्वारा हाफिज समीर कादरी को नज़राना दिया गया, कपड़े दिए गए। हाजी अमजद हुसैन मेवाफरोश, हाजी शरीफ रंगरेज (समीर वस्त्रालय) की ओर से भी कपड़े दिए गए। वही मेवाफरोश समाज द्वारा पगड़ी (साफा) भी पहनाया गया।

मेवाफरोश समाज की ओर से मस्जिद नीमच दरवाजा के सदर हाजी ख्वाजा हुसैन मेवाफरोश का साफा बांध कर इस्तकबाल किया। इस्तकबाल प्रोग्राम के बाद मस्जिद व जमातखाने का हिसाब भी सार्वजनिक किया गया। फिरोज मेवाफरोश ने बताया की जल्दी ही नई कमेटी का विस्तार कर दिया जाएगा।

बज्मे कादरी ग्रुप द्वारा भी किया इस्तक़बाल :-

जावद नगर की सामाजिक संस्था जो काफी वर्षों से इंसानियत को जिंदा रखे हुए है, समाज के कई कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। रमज़ान के पवित्र माह में नमाजियों को नमाज पढ़ाने वाले हाफिज समीर कादरी, मस्जिद नीमच दरवाजा को फ्लावर से सजाने वाले जे.पी. फ्लावर कर संचालक चिमन रंगरेज, मस्जिद को लाईट से सजाने ओर खूबसूरती बढ़ाने वाले इकबाल लाईट के संचालक फिरोज रंगरेज ओर मुस्लिम समाज की हर छोड़ी से बड़ी समस्या उठाने ओर समाज की बात समाचार पत्रों को माध्यम से उठा कर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुचाने वाले मुस्लिम समाज के मीडिया प्रभारी हबीब राही का बज्मे कादरी ग्रुप के सैय्यद आदिल रज़ा द्वारा सभी का साफा पहनाकर इस्तकबाल किया गया।

इस्तकबाल प्रोग्राम में हाफिज समीर कादरी, हाफिज उस्मान कादरी, इदरीश मेवाफरोश, रफीक मंसूरी, उस्ताद अय्यूब पहलवान, अनीश टांक, रिजवान मंसूरी, शकील मिर्जा, इरफान देशवाली, अरबाज पठान सहित कई समाजजन मौजूद रहे। वही जावद शहर काजी एवं पीर-ए-तरीकत अल्हाज सैय्यद आकिल अख्तरुल कादरी साहब ने शबे कद्र के मौके पर अपने मुरीदों के साथ देश मे अमन चैन व खुशहाली की दुआ की। नगर में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post