विधि-विधान से माँ शीतला माता मूर्ति की स्थापना हुई, कलश यात्रा के साथ नगर मे निकली शौभायात्रा

प्रदीप जैन April 28, 2022, 10:32 am Technology

सिंगोली। नगर के सबसे पुराने शीतला माता मंदिर पर भक्तो द्वारा जीर्णोद्धार का कार्य करवाया गया उसके पश्चात बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त मे भूतेश्वर महादेव से कलश यात्रा निकली तथा 11 बजे स्थानीय बजरंग व्यायाम शाला से माता जी की प्रतिमा के साथ शौभा यात्रा निकली जो नगर भ्रमण करते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची जहां विद्धान पंडितो द्वारा विधि-विधान पूर्वक हवन पुजा करते हुए जयकारे लगाकर माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई। गुरुवार सुबह माता रानी को भोग लगाया तथा कन्या भोज एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

Related Post