Latest News

ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह सम्पन्न

NEEMUCH HEADLINES April 27, 2022, 7:12 pm Technology

नीमच। ज्ञानोदय इंटर नेशनल स्कूल में बुधवार 27.04.2022 को सत्र 2021-22 का वार्षिक पुरस्कार समारोह भव्य व रंगारंग रूप से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर गत सत्र की विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। विभिन्न गतिविधियों, प्रतिस्पर्धाओं में श्रेष्ठतम प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सत्र 2021-22 की सालाना ट्रॉफी पर सुभाष हाउस ने कब्जा जमाया। कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियो को भी विभिन्न स्पर्धाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था की निदेशिका श्रीमती डॉ. गरिमा चौरसिया एवं प्राचार्य श्री सरिष जोस ने विजेताओ को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएँ दी साथ ही कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Post