भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मानेगा, 3 मई को भव्य वाहन रैली का आयोजन और विराट धर्मसभा

मनीष चांदना April 26, 2022, 8:24 pm Technology

नीमच। अखिल भारतीय परशुराम सेना, जिला-नीमच के तत्वावधान में इस बार 21वां श्री परशुराम जन्मोत्सव दो दिवसीय आयोजनों के साथ श्री परशुराम धाम, पंचवटी कॉलोनी के पास, नीमच पर हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।

ब्राह्मण समाज के आराध्य देव राज राजेश्वर भगवान श्री परशुरामजी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर संगठन द्वारा समाजजन के सहयोग से सभी तैयारियां जोर-शोर से पूर्ण की जा रही हैं। आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत 2 मई को विभिन्न खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, वहीं 3 मई अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा, जिसमें वाहन रैली, शोभायात्रा, विराट धर्मसभा का आयोजन होगा।

अखिल भारतीय परशुराम सेना, जिला-नीमच के जिलाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय जोशी, संयोजक जयप्रकाश पुरोहित एवं मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा (राज) ने बताया कि, गत दो वर्ष के दौरान कोरोना महामारी के चलते श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर आयोजित नहीं किया जा सका, लेकिन इस बार महामारी से राहत मिलने के चलते यह आयोजन भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों की बैठक का दौर नियमित जारी है। अखिल भारतीय परशुराम सेना, जिला-नीमच द्वारा मातृशक्ति सेना, युवा सेना एवं युवा शक्ति सेना के सहयोग से यह आयोजन भव्य रूप से मनाया जायेगा, जिसके अन्तर्गत 2 मई को स्थानीय गांधी वाटिका परिसर में अभा परशुराम मातृ शक्ति सेना के तत्वावधान में समाज की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी, वहीं 3 मई अक्षय तृतीया के दिन राज राजेश्वर भगवान श्री परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा, जिसमें प्रातः 8 बजे से भव्य वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो ढोल ढमाके, डीजे, बैण्ड, ध्वजा, भगवान श्री परशुरामजी की आकर्षक झाँकी के साथ श्री अनन्त बालाजी मंदिर परिसर, टाऊन हॉल से प्रारम्भ होगी।

वाहन रैली व शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गो से होते हुए श्री परशुराम धाम, पंचवटी कॉलोनी के पास, नीमच पर पहुचेगी। यहाँ दोपहर 12.30 बजे से विराट धर्मसभा का आयोजन होगा। मंच पर भगवान श्री परशुरामजी की पूजा-अर्चना के साथ आरती की जायेगी। अन्त में प्रसादी (ब्रह्मभोज) का आयोजन किया जायेगा।

तैयारियों को लेकर हुई बैठक :-

श्री परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने को लेकर अखिल भारतीय परशुराम सेना, जिला-नीमच से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य की बैठक रविवार शाम गांधी वाटिका परिसर में रखी गई है, जिसमें जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

इस बैठक में प्रो. संजय जोशी, प्रो. एल.एन. शर्मा, भूपेन्द्र गौड़ (बाबा), उमेश शर्मा, जयप्रकाश पुरोहित, पुरूषोत्तम शर्मा, सुनील शर्मा, पवन शर्मा, किरण शर्मा, संगीता शर्मा, किरण तिवारी, अर्चना तिवारी, ज्योति जोशी, बृजेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, अम्बिका प्रसाद जोशी, अमरदीप उपाध्याय, ओम शर्मा, मुकेश नागदा, कमलेश नागदा सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित थे।

Related Post