लंबे समय में मन्दसौर के देशबन्धु आर्य गिरफ्तार, मामला भाजपा महिला कार्यकर्त्ता से रेप और मारपीट में फरार चलने का

NEEMUCH HEADLINES April 26, 2022, 8:09 pm Technology

मन्दसौर। आरएसएस संघ के बड़े नेता देशबन्धु आर्य को मन्दसौर पुलिस द्वारा आखिर गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी अनुसार यह मामला पिछले 1 से डेढ़ वर्षो से चल रहा था, जहा आरोपी द्वारा भाजपा की महिला कार्यकर्ता को शादी का झांसा देकर रेप और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। लगातार पुलिस पकड़ से दूर आर्य पर मन्दसौर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 का ईनाम भी रखा गया था।

 आज दोप. लगभग 1 बजे मन्दसौर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने आखिर देशबन्धु आर्य को गिरफ्तार कर ही लिया। वही उक्त मामले में अन्य आरोपियो की तलाश जारी है आज जैसे ही संघ के दिग्गज नेता देशबन्धु आर्य को पुलिस ने पकड़ा इसके बाद आरएसएस संघ में हड़कंप मच गया।

वही बताया जा रहा है कि इस मामले के अन्य आरोपी हितेश शुक्ला भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंदसोर, जाग्रति आर्य पति हितेश शुक्ला शासकीय मल्हारगढ़ कालेज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, ज्योति आर्य एडीपीओ इंदौर पुलिस ट्रेनिंग प्रशिक्षण कालेज में नोकरी कर रही है, अनिता शुक्ला डीपीओ अजाक थाना इंदौर में नोकरी कर रही है।

मधुसूदन आर्य आरोपी कृष्ना आर्य मंदसोर में ही है। मन्दसौर पुलिस शीघ्र ही अन्य आरोपियों को हिरासत में ले सकती है।

Related Post