संस्था बि.आर. फाउंडेशन द्वारा नीमच में चलाया गया सकाेरा विथ सेल्फी अभियान, वितरित किए सकोरे

मंगल गोस्वामी April 26, 2022, 5:01 pm Technology

नीमच। भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीव-जंतु पानी की तलाश करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है। कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराएं ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सकें।

इसी उद्देश्य को लेकर संस्था बि.आर. एजुकेशन सोशल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहा। अभियान सेल्फी विथ सकोरा अभियान सीजन-3 के तहत बेजुबान जानवरों पक्षियों के लिए नीमच में सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जगह पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य द्वारा सकोरे (जल पात्र) लगाए गए सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर सर्कल पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ।

तत्पश्चात शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर, नीमच सिटी थाना परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, कलेक्टर कार्यालय परिसर, अजाक्स थाना परिसर, कैंट थाना परिसर, विधायक बंगला, गांधी वाटिका पर सकोरे लगाएं.

इस मौके पर संस्था बि.आर. फाउंडेशन के संस्थापक कृष्णा परिहार, नीमच जिला अध्यक्ष नरेंद्र मालवीय एडवोकेट, रेखा भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या मालवीय, प्रदेश सचिव दीपक राठौड़, सहसचिव प्रद्युमन सोलंकी, आपदा प्रबंधन टीम जिला अध्यक्ष बलवंत तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश पिछाेलिया, नीमच जिला उपाध्यक्ष समीर मंसूरी, फरजाना मंसूरी, जिला सहसचिव रेखा चौधरी, जिला सचिव तूफान सिंह धनगर, मंदसौर जिला अध्यक्ष दिलीप चरेड, उपाध्यक्ष आशीष सोलंकी, कोषाध्यक्ष ईश्वर कटारिया, तहसील अध्यक्ष, दशरथ चौहान, मनासा तहसील अध्यक्ष विशाल तोसवाल, नमीरा शेख, उपाध्यक्ष पंकज प्रजापति, आयुषी अरोरा सदस्य पंकज कटारिया, सावन मकवाना आदि मौजूद रहे।

संस्था निरंतर 3 सालों से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज फिर से बेजुबान जानवरों पक्षियों की सेवा में अपना योगदान दिया उक्त जानकारी नीमच जिला मीडिया प्रभारी हेमलता भाटी द्वारा दी गई।

Related Post