पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुचे मोड़ी ग्राम में हुआ भव्य स्वागत, रात्रि भोजन और विश्राम चन्द्रशेखर मेघवाल के घर

NEEMUCH HEADLINES April 25, 2022, 11:45 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का दो दिवसीय दौरा नीमच जिले के लिए हुआ।

इस दौरान श्री सिंह उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर उतरे जहां राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड एवं कांग्रेस के युवा नेता नेता दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का काफिला राजस्थान उदयपुर से चलकर निंबाहेड़ा होते हुए नयागांव पहुंचा एवं इसके पश्चात जावद क्षेत्र के मोडी ग्राम में चंद्रशेखर मेघवाल के घर पहुँचा। श्री सिंह चंद्रशेखर मेघवाल के घर रात्रि भोज कर वही विश्राम करेंगे।

Related Post