नीमच में सकोरा विथ सेल्फी अभियान सीजन 3 सकोरा वितरण महाअभियान की शुरुआत कल से

NEEMUCH HEADLINES April 25, 2022, 7:36 pm Technology

नीमच। संस्था बी.आर. एजुकेशन एंड सोशल फाउंडेशन द्वारा दिनांक 26/04/2022 मंगलवार को नीमच में सेल्फी विथ सकोरा अभियान सीजन 3 एवं सकोरा वितरण महाअभियान नीमच जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मालवीय एडवोकेट के नेतृत्व में चलाया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक कृष्णा परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या मालवीय, प्रदेश सचिव दीपक राठौर, प्रदेश कोषाध्यक्ष हर्षिता कडोतिया, प्रदेश सहसचिव प्रद्युमन सोलंकी, नीमच जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मालवीय एडवोकेट द्वारा प्रातः 10:30 अंबेडकर सर्कल नीमच पर बाबा साहब को माला पहनाकर की जावेगी। उसके बाद 11:00 बजे जिला पंचायत एवं कलेक्टर कार्यालय नीमच में सकोरे लगाए जाएंगे 12:00 बजे शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नीमच सकोरे लगाए जाएंगे, 12:30 बजे पुलिस थाना नीमच सिटी परिसर मे सकोरे लगाए जाएंगे, 1:00 बजे अजाक थाना परिसर नीमच में सकोरे लगाए जाएंगे, 1:30 बजे पुलिस थाना नीमच कैंट परिसर में सकोरे लगाए जाएंगे, 2:00 बजे महिला पुलिस थाना नीमच में सकोरे लगाए जाएंगे, 2:30 विधायक निवास नीमच पर सकोरे लगाए जाएंगे, 3:00 बजे कार्यालय पुलिस अधीक्षक नीमच में सकोरे लगाए जाएंगे।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी संस्था बी.आर.एजुकेशन एंड सोशल फाउंडेशन नीमच के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मालवीय एडवोकेट एवं जिला मीडिया प्रभारी हेमलता भाटी द्वारा दी गई।

Related Post