Latest News

पूज्य सिंधी समाज के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित, अध्यक्ष मनोहर अर्जनानी का जगह—जगह आत्मीय स्वागत

NEEMUCH HEADLINES April 25, 2022, 6:50 pm Technology

नीमच। सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं साफ—स्वच्छ छवि, भोलेभाले मनोहर अर्जनानी को लगातार तीसरी बार पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष का ताज समाजजनों ने पहनाया है। अर्जनानी की समाज के प्रति निष्ठा और समाज को नई दिशा देने की सोच के कारण वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। नवनिर्चाचित अध्यक्ष अर्जनानी का जगह—जगह स्वागत हो रहा है। सोमवार को शहर के बंगला नंबर 48 स्थित अविनाश ग्रुप कार्यालय पर अर्जनानी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत द्वार बनाकर पुष्प वर्षा की गई और लडडू बांटे गए। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी, सुभाष राव, प्रकाश गोलू मोटवानी, संजय गुर्जर, मूलचंद खींची, मनोहर जोशी, धमेंद्रसिंह राठौर, लोकेश गुर्जर, कैलाश रावत, सुरेश रामरख्यानी, अरविंद पालीवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर श्री अर्जनानी ने कहा कि सिंधी समाज मेहनती है। हर क्षेत्र में समाज के लोग है। समाज की सेवा करना ही मेरा ध्येय है। हर क्षेत्र में समाज की भागीदारी हो, समाज का विकास ही मैरी प्राथमिकता है।

Related Post