कृति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, भरत जाजू अध्यक्ष कमलेश जायसवाल सचिव नियुक्त

NEEMUCH HEADLINES April 25, 2022, 6:43 pm Technology

नीमच। अंचल की अग्रणी एवं इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति संस्था द्वारा सत्र 2022-23 के चुनाव निर्वाचन अधिकारी डाक्टर नरेंद्र कुमार डबकरा प्राध्यापक शास. सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच के निर्देशन में निर्विरोध सम्पन्न हुए।

जिसमें सर्वसम्मति से भरत जाजू को अध्यक्ष कमलेश जायसवाल को सचिव व राजेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ. अक्षय पुरोहित सहसचिव मुकेश कासलीवाल प्रचार सचिव अजय राणावत महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आषा सांभर कार्यकारिणी सदस्य किशोर जेवरिया सत्येन्द्रसिंह राठौड डॉ माधुरी चौरसिया ओमप्रकाश चौधरी सलाहकार मंडल सदस्य मनोहरसिंह लोढा रघुनंदन पाराशर प्रकाश भट्ट डॉ. प्रथ्वीसिंह वर्मा दर्शन सिंह गांधी सत्येन्द्र सक्सेना नरेंद्र पोरवाल डॉ जीवन कौशिक नीरज पोरवाल बाबूलाल गोड़ गणेश खंडेलवाल श्रीमती पुष्पलता सक्सेना डॉ निर्मला उपाध्याय तेजसिंह जैन महेन्द्र त्रिवेदी मदनलाल वर्मा दिलीप मित्तल शरद पाटीदार सतीष भटनागर श्याम थोरेचा विनोद शर्मा शेलेन्द्र पोरवाल लिये गये। कृति के अध्यक्ष भरत जाजू ने कहा कि कृति ने पिछले पन्द्रह वर्षों से चम्बल के पानी को नीमच लाने के लिए जो आन्दोलन चलाया है यह नीमच शहर को चम्बल का पानी मिलने तक जारी रहेगा। इसके अलावा नगर की समस्याओं को समय-समय पर कृति द्वारा उठाया जायेगा।

साहित्यिक सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर गतिविधियां जारी रहेंगी। सचिव कमलेश जायसवाल ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही कृति निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Post