Latest News

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नयागाँव चोराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा

NEEMUCH HEADLINES April 24, 2022, 6:22 pm Technology

जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशचंद्र अहीर ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक कांग्रेस सिंगोली, ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़, ब्लॉक कांग्रेस जावद, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के बैनर तले एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय दिग्विजय सिंह के जावद विधानसभा आगमन पर नयागांव में जावद चौराहे पर दिनांक 25 अप्रैल 2022 रात्रि 8:00 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बंधुओं से निवेदन है कि नयागांव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को सफल बनावे।

निवेदनकर्ता :-

राजकुमार अहीर कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैलाश अहीर ब्लॉक अध्यक्ष, जावद राजेंद्र मंडोरा ब्लॉक अध्यक्ष, रतनगढ़ बनवारी जोशी ब्लॉक अध्यक्ष, सिंगोली नीलेश रावल कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, जावद शंभू चारण कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, रतनगढ़ देवेंद्र पाटीदार युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष, जावद नितेश दायमा, आईटी सेल विस अध्यक्ष, जावद शैलेंद्र सोनी युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष, जावद कालूराम खटीक युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष, नयागांव।

Related Post