Latest News

अज्ञात वाहन की टक्कर से विक्रम फेक्टरी जाने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

NEEMUCH HEADLINES April 24, 2022, 5:18 pm Technology

नीमच। जीरन तहसील के एक गाव से विक्रम फेक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जानकारी अनुसार जीरन थाने के धोकलखेड़ा निवासी ऊकारलाल जाट पिता केशुराम जाट उम्र लगभग 50 वर्ष आज सुबह अपने घर से टीवीएस मोटर सायकल क्रंमाक MP 44 MM 0396 से विक्रम फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए निकले थे।

तभी रास्ते में भरभडिया फंटे के पास हाईवे पर श्याम होटल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मृतक व्यक्ति के शव को पीएम कक्ष में रखा गया है जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच शुरू की।

Related Post