Latest News

सांड ने मारी जग्गू बा को टक्कर इलाज के दौरान मौत, स्थानीय नागरिको में परिषद के खिलाफ भारी आक्रोश

मंगल गोस्वामी April 24, 2022, 5:03 pm Technology

मनासा। सांड के तक्कर मारने से रामपुरा नाका क्षेत्र के एक वृद्ध की मौत हो गयी।

जानकारी अनुसार मनासा में किशोर कालोनी निवासी जगन्नाथ कछावा (जग्गू बा) का निधन हो गया। घटना आज सुबह के करीब 7 बजे की है। जब एक सांड ने रामपुरा नाका पर वृद्ध जग्गू बा पर अचानक हमला कर उन्हे करीब 5 फिट से ज्यादा ऊंचा फेका जिससे इनकी रीढ़ की हड्डी पाव तथा सर मे गंभीर चोटें लगी जिससे उन्हे मनासा से नीमच रेफर किया गया।

जहा पर उपचार के दौरान निधन हो गया। स्थानीय नागरिको मे नगर पंचायत के प्रति भारी आक्रोश देखने को नजर आया। ज्ञात हो कि सांड ने अभी कुछ दिनों में कई लोगो को घायल कर दिया था।

Related Post