Latest News

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के बेनर तले जिला अध्यक्ष पद पर मालावत की हुई नियुक्ति।

विनोद पोरवाल April 24, 2022, 1:46 pm Technology

कुकडेश्वर। राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार पुर्व राज्यमंत्री की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मंडलोई एवं राष्ट्रीय सचिव कल्याण सिंह डामोर की सहमति से कुलदीप सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष म.प्र. द्वारा नीमच जिला अध्यक्ष पद पर रतनलाल मालावत को नियुक्त किया गया।

उक्त जानकारी राजेश तावड़ नई ननोर ने देते हुए बताया कि मालावत के जिला अध्यक्ष बनने पर नीमच क्षेत्र के समाज जनों में हर्ष की लहर है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपना दायित्व निष्ठा से निभा कर समाज सेवा में तत्पर रहते हुए आपके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। सभी समाजजनो ने हार्दिक बधाई दी।

Related Post