Latest News

एक शाम बालाजी के नाम, भव्य भजन संध्या डीजे की धुन पर महाआयोजन ग्राम फुलपुरा में

विनोद पोरवाल April 24, 2022, 1:26 pm Technology

कुकडेश्वर। कुकड़ेश्वर रामपुरा रोड पर स्थ फुलपुरा के अति प्राचीन व चमत्कारी श्री वीर हनुमान मंदिर बालाजी धाम पर भव्य भजन संध्या एक शाम बालाजी के नाम से दिनांक 26 अप्रैल 2022 मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे से मंदिर प्रांगण में बालाजी भक्त मंडल समस्त मालवा

क्षैत्र के द्वारा रखी गई है। उक्त जानकारी नरेंद्र चौधरी ने देते हुए बताया एक शाम चमत्कारी बालाजी के नाम भजन संध्या में भजन गायक, गायिका गोकुल शर्मा डीजे कींग,नरेश प्रजापत सुर सम्राट, आकृति मिश्रा सुप्रसिद्ध भजन गायिका व टीम द्वारा फुलपुरा हनुमान मंदिर प्रांगण में शानदार भजनो की प्रस्तुति दी जायेगी समस्त क्षैत्र की जनता व धर्मावलंबियों, हनुमान भक्तों से निवेदन है कि मंगलवार को फुलपुरा बालाजी के दर्शन आरती के साथ भजन संध्या का लाभ जरूर लेवें।

Related Post