Latest News

बज़्म ए क़ादरी ग्रुप ने करवाया रोजा इफ्तार, मांगी अमन चैन की दुआ

हबीब राही April 23, 2022, 9:59 pm Technology

जावद। मुस्लिम समाज के लिए रमज़ान का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। समाजजन इस महीने में खूब इबादत करते है रोजा रखते है और अपने रब से दुआ करते है।

मिली जानकारी अनुसार नीमच दरवाजा बाहर की मस्जिद मे पीर-ए-तरीक़त हज़रत सैयद मोहम्मद आक़ील अख्तरुल क़ादरी साहब शहर काज़ी जावद की सरपरस्ती मे आज मौला-ए-क़ायनात के शहादत के मौक़े पर हर साल की तरह इस साल भी 21वीं तारीख होने पर शनिवार 23 अप्रैल को रोजा इफ्तार करवाया गया। बज़्म ए क़ादरी ग्रुप की ओर से करवाए गए इफ्तार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर जावद शहर काजी सैय्यद मोहम्मद आकिल कादरी साहब एवं रोजेदारों ने अमन चैन की दुआ मांगी। आपको बता दे कि विगत दो साल से नगर में रोजा इफ्तार का प्रोग्राम कोरोना एवं लॉक डाउन की वजह से नही हो पा रहा था। इसी कड़ी में बज्मे कादरी ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में इस आयोजन में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post