Latest News

कुकड़ेश्वर नगर के कन्या शाला स्कुल के सामने ट्रक ने कुचला राहगीर का सर मोके पर ही मौत

विनोद पोरवाल April 22, 2022, 7:29 am Technology

कुकड़ेश्वर। दिनांक 21 अप्रैल को रात्रि लगभग आठ बजे करीब कुकडेश्वर मनासा रोड़ कन्या शाला स्कूल के सामने भंयकर एक्सीडेंट हुआ जिसमे एक व्यक्ति की मोके पर ही मौत हो गयी। जानकारी अनुसार एक ट्रक ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी इस एक्सीडेंट में कुकड़ेश्वर के नई आबादी निवासी बाबुचाचा वाल्मीकि (घारु) के सिर के ऊपर ट्रक का टायर चढ़ने से सर फट गया। और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रक क्रमांक आर जे 09. जी ए 5554 को घटना स्थल पर पुलिस ने पहुचकर जप्त की घटना स्थल से ट्रक ड्राइवर फरार हो चूका था। पुलिस ने घटनास्थल का मोका मुआइना कर शव को पीएम के लिए चिकित्सालय भेजा।

Related Post