Latest News

अवैध रेती व पथर का परिवहन करते 6 वाहन जप्त, खनिज विभाग की प्रभावी कार्यवाही

Neemuch Headlines April 21, 2022, 3:59 pm Technology

नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में व अपर कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे अवैध रेत, पथर, मुरम, मिट्टी, परिवहन रोकथाम अभियान के तहत दिनांक 21 अप्रैल को जिला खनिज अधिकारी देविका परमार के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक गजेंद्र डावर टीम ने जीरन व सरवानिया महाराज क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही कर चार ट्रेलर अवैध रेती से भरे जीरन के आसपास से पकड़े जिनके नम्बर आर जे 09 जी सी 9776, आर जे 0 9 जी ई 9004, आर जे 09 जी डी 2500, व नीमच सिटी क्षेत्र से आर जे 09 जी सी 1251 को पकड़कर सम्बंधित थाने में खड़े करवाये। वही सरवानिया क्षेत्र में दो महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली बगैर नम्बर के जिनमे अवैध तरीके से लाल पथर का परिवहन करते पकड़ा जिन्हें सरवानिया चौकी पर खड़े करवाये। उक्त वाहनो को मप्र गौण खनिज नियमावली 1996 नियम 53 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण बनाया जो कलेक्टर के समक्ष पेश किया जायेगा जिन पर नियमानुसार दण्ड किया जायेगा।

Related Post