Latest News

मंत्री सखलेचा ने किया सिंगोली में अफीम तोल केंद्र का निरीक्षण, किसानों को समय पर भुगतान करने के संबंध में की चर्चा

प्रदीप जैन April 18, 2022, 5:42 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने सोमवार को नीमच जिले के जावद प्रवास के दौरान तहसील मुख्यालय सिंगोली पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा स्थापित अफीम तोल केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से रूबरू हुए और मंत्री सखलेचा ने तोल केंद्र पर उपस्थित नारकोटिक्स ब्यूरो एवं अफीम अधिकारियों से चर्चा कर किसानों को उनके अफीम तोल का समय पर भुगतान करने के संबंध में चर्चा की उन्होंने तोल केंद्र पर आने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड, सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष सुरेश बगड़ा, आदी कार्यकर्ता साथ थे।

Related Post