Latest News

रोटरी डिस्ट्रिक्ट में कोरोना काल में उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले विजय जोशी को मिली नई जिम्मेदारी

NEEMUCH HEADLINES April 17, 2022, 10:30 am Technology

नीमच। रोटरी क्लब नीमच के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विजय जोशी को आगामी सत्र 2022-23 के लिए डिस्ट्रिक्ट 3040 में आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन जिनेन्द्र जैन (भोपाल) द्वारा दो महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित किया है,

रोटेरियन जोशी को उनकी कार्यप्रणाली व रोटरी भावनाओं के मद्देनजर क्लब सर्विस को-चैयरमेन व लीगल को-चैयरमेन बनाया गया है। रोटे.जोशी के साथ ही अन्य वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों को भी डिस्ट्रिक्ट में महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित किया गया है। ज्ञातव्य रहें कि कोरोना महामारी के समय रोटे.विजय जोशी नीमच क्लब के अध्यक्ष पद पर आसीन थे व उनके द्वारा समस्त रोटरी साथियों व अन्य समाज सेवियों के सहयोग से अविस्मरणीय कार्य किया गया उन्हें उनके योगदान के लिए डिस्ट्रिक्ट में प्लैटिनम अध्यक्ष के खिताब से नवाजा गया था।

श्री जोशी का कार्यकाल 1जुलाई 2022 से प्रारंभ होकर 30 जून 2023 तक रहेगा।

Related Post