Latest News

जल संरक्षण की दिशा में अमृत साबित होगी अमृत सरोवर योजना, 4 करोड 34 लाख की लागत से बनेंगे 24 तालाब, 15 चेकडेम व 9 स्टापडेम -विधायक मारू

NEEMUCH HEADLINES April 16, 2022, 5:28 pm Technology

मनासा। जल संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमृत सरोवर योजना किसानो के लिए अमृत साबित होगी। यह कहना है मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू का।

मनासा विधानसभा में अमृत सरोवर योजना के तहत 24 तालाब, 15 चेकडेम और 9 स्टापडेम स्वीकृति मिली है। इनके निर्माण पर 4 करोड 33 लाख 25 हजार रूपए की राशि खर्च होगी। जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में जल स्रोतों को फिर से जीवित करने का अभियान शुरू किया गया है।

इसके लिए अमृत सरोवर योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत तालाब, चेकडैम और स्टाम डैम निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर किया जाना है। मनासा विधानसभा में प्रथम चरण में योजना के तहत करीब 48 विकास कार्यो चिन्हित किया गया है। जिनकी स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। उक्त विकास कार्यो में 24 नवीन तालाब निर्माण की स्वीकृति मिली है। उक्त तालाब निर्माण के लिए 1 करोड 93 लाख 92 हजार रूपए की राशि जारी की गई हैं। वहीं 15 चक डेम निर्माण के लिए 128.63 लाख और 9 स्टापडेम के लिए 110.7 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक मारू ने कहा उक्त निर्माण कार्य नदी, तालाब, कुआ एवं अन्य सिंचाई परियोजनाओं का जल स्त्रोत लंबे समय बना रहेगा। अमृत सरोवर योजना क्षेत्र के किसानों के लिए अमृत साबित होगी। उक्त निर्माण कार्यो की स्वीकृति जारी होने के साथ ही वर्क आर्डर भी हो चुके है। जल्द सभी का निर्माण कार्य शुरू होगा।

यहां बनेंगे तालाब :-

सांकरियाखेड़ी, ढाकनी, रावतपुरा, बडकुआ, देवरीखवासा, कुंडालिया, पावटी, चचोर, बनड़ा, मालखेड़ा, चपलाना, ढढेरी, खजुरी, महेशपुरिया, बासनिया, देवरान, बुज, बरथुन, मजिरिया, बेसला, बनी, चपलाना में तालाब का निर्माण होगा। बडकुआ, बासनिया व खजुरी, में 2 तालाब की स्वीकृति मिली हैं।

यहां मिली स्टापडेम की स्वीकृति :-

रायसिंगपुरा, खजुरी, देवरी खवासा, पिपलोन, मजिरिया, बारवाडिया, देवरान, बनड़ा में स्टापडेम का निर्माण होगा। यहां ग्राम पंचायत पिपलोन में 2 स्टापडेम निर्माण की स्वीकृति जारी की गई हैं।

यहां होगा चेकडेम का निर्माण :-

भेरपुरा, बरखेड़ा, भोपाली, तिलसांवरा, अल्हेड़, जालीनेर, सुवासरा बुजुर्ग, टामोटी, कचौली, सारसी, भाटखेड़ी बुजुर्ग, जमुनिया रावजी, मालखेड़ा, बावड़ा, में अमृतसरोवर योजना अंतर्गत चेकडेम का निर्माण होगा।

Related Post