Latest News

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया सम्मान

NEEMUCH HEADLINES April 16, 2022, 5:22 pm Technology

नीमच। सनातन धर्म से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही भाजपा को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचाया गया है। पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यो के परिणाम स्वरुप ही पार्टी संगठन पूरे देश में तेजी से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है क्योंकि आज का कार्यकर्ता ही कल काराष्ट्र निर्माता बनता है यह बातभारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने अपने सम्मान के उपरांत कहीं। वे भारतीय जनता पार्टी उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव माहेश्वरी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे ।

उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से ही देशवासियों की सेवा होती है। कार्यकर्ताओं की समस्या का निराकरण करना ही देश सेवा होती है। इस अवसर पर पूर्व,भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवल गिरी गोस्वामी के नीमच आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके फैशन इम्पेक्स संस्था कार्यालय परिसर में शिव माहेश्वरी के द्वारा दुपट्टा पहना एवं आइसलैंड पोलो परफ्यूम देकर सम्मान किया। अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post