Latest News

सेवा के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है इनरव्हील

Neemuch Headlines April 16, 2022, 5:08 pm Technology

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच द्वारा लगातार सेवा के प्रकल्प किये गए।

संस्था की मीडिया मैनेजमेंट चेयरमैन डॉ माधुरी चौरसिया ने बताया स्थानीय रोटरी क्लब सभागार में सेवा के विभिन्न प्रकल्प किये गए । 

कार्यक्रम का प्रारंभ इनरव्हील की जनक ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव तृप्ति दुआ ने किया।

 इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता पाटीदार ने कहा इनरव्हील सदस्याएं अपने एवं परिजनों के जन्म दिवस पर पार्टी का आयोजन न रख कर उसी बचत से पीड़ित मानवता की सेवा हेतु कुछ उपहार प्रदान करती है। इसी कड़ी में एक निर्धन मजदूर महिला सोहन बाई को सरिता पाटीदार के जन्मदिवस के अवसर पर टी.वी. प्रदान किया गया।

संस्था सदस्य नीलिमा मोदी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय की निर्धन बालिका का स्कूल की दो यूनिफार्म जूते मोज़े एवं पूरे वर्ष की स्कूल फीस प्रदान की गई।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत क्लब के द्वारा सभी सदस्यों को डस्टबिन वितरित किये ताकि वे उन्हें अपने घर में कार्य करने वाली महिलाओं को वितरित कर सकें | इस विषय पर बोलते हुए डॉ माधुरी चौरसिया ने कहा स्वच्छता से स्वास्थ्य का बहुत संबंध होता है स्वच्छ वातावरण बिमारियों को अपने पास फटकने नहीं देता | निर्धन बस्तियों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए | पर्यावरण सुधार के लिए इनरव्हील की एक गतिविधियाँ हमेशा प्रशंसनीय रहती है इस कड़ी में संस्था की सक्रिय सदस्य कुसुम कदम द्वारा प्लास्टिक की बोतलों से कलात्मक एवं आकर्षक गमला स्टैंड बनाया गया जिसे नगर संस्था सुझाव ग्रुप के गार्डन में प्रदर्शन हेतु रखा जाएगा ताकि लोग वेस्ट से बेस्ट बना सकें | इस अवसर पर आई.एस.ओ. संगीता गोयल, मधु धनोतिया, कांता अजमेरा, मंजुला शर्मा, शारदा तौर अलका चड्डा, नीलिमा भंडारी, मोनिका पोरवाल, अलका सहारिया उपस्थित थी | कार्यक्रम का संचालन हेमांगिनी त्रिवेदी ने किया आभार सचिव तृप्ति दुआ ने माना।

Related Post