Latest News

कैलाश राठौर एवं भरत जाट मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनित, नीमच जिले को प्रदेश मे मिला पुरा स्थान

प्रदीप जैन April 15, 2022, 10:26 am Technology

सिंगोली। प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने अपनी प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की जिसमे नीमच जिले से कैलाश राठौर कुकड़ेश्वर एवं भरत जाट मोरवन को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनित किया।

उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की जिले मे संगठन की शतत् सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्य समिति मे नीमच जिले को पुरा स्थान देते हुए दो साथियो को स्थान दिया है।

जैन ने नव नियुक्त प्रदेश प्रतिनिधी कैलाश राठौर एवं भरत जाट को बधाई देते हुए संगठन को ओर मजबूत और सक्रिय बनाने की आशा व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Related Post