Latest News

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आज 11:00 बजे टाउन हॉल नीमच में करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

विकास सुथार April 15, 2022, 7:47 am Technology

नीमच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का आज नीमच आगमन पर रहेंगे। जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन किसान संगोष्ठी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी पधार रहे हैं।

साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवलगिरी गोस्वामी उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन संगोष्ठी में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हर किसान तक पहुंचाने के लिए संगठन को जानकारी दी जाएगी कि किस प्रकार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस प्रकार से किसान हितेषी योजना लागू कर किसानों की आय को दोगुना करने का कार्य कर रहे हैं इन योजनाओं को किसानों तक पहुंचा कर इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी प्रदान करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष पदाधिकारी जिला पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के युवा वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी नीमच जिला के सभी जनपद अध्यक्ष सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकास सुथार द्वारा दी गयी।

Related Post