Latest News

गोठडा में सामुदायिक भवन व स्टापडेम का भुमिपुजन

NEEMUCH HEADLINES April 14, 2022, 4:34 pm Technology

मनासा। डॉ. बाबा साहब की जयंती पर विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू दिनभर आदिवासी अनुसुचित जाति जनजाति वर्ग बीच रहे। उनके साथ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई।

ग्राम पंचायत धाकड़खेड़ी के ग्राम गोठड़ा में नव नियुक्त अजा और अजजा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। साथ ही अनुसुचित जाति बस्ती में विधायक निधि एवं आदिम जाति निधि से निर्मित सामुदायिक भवन लागत 10.25 लाख एवं खेड़ा बाराजी स्टापड़ेम मरम्मत लागत 2.00 लाख का निर्माण का भुमिपुजन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बद्रीलाल पटेल, जनपद सदस्य प्रकाश धाकड़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, भाजपा नेता आशीष सारड़ा, भाजपा मच्छुआरा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी लाला चौहान, मंडल महामंत्री महावीर वीरवाल, गोपाल धाकड़, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री बाबुलाल तावड़, अनुसुचित जाति मोचा मंडल अध्यक्ष सुरेश योगी, सुनील पीपाड़ा आदि उपस्थित थे।

Related Post