श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 15 व 16 अप्रैल को, क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता सादर आमन्त्रित

NEEMUCH HEADLINES April 14, 2022, 4:14 pm Technology

नीमच। समस्त स्टार सिटी कॉलोनी रहवासी महू रोड नीमच के संयुक्त तत्वाधान में नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में गणेश जी, शीतला माता श्री राम हनुमान लक्ष्मण जानकी राम दरबार की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोचार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विद्वान पंडित आचार्य पंडित मालचंद शर्मा ब्रह्मा पंडित लक्ष्मण शर्मा पंडित राधेश्याम उपाध्याय पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा पंडित राहुल शर्मा आदि के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का शंखनाद 15 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे दशा विधि स्नान प्रायश्चित हवन सुबह 9 बजे जल शोभा यात्रा सुबह 10:15 बजे गणपति पूजा मंडल पूजा सांय 7:30 बजे भजन कीर्तन आदि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की श्रृंखला में 16 अप्रैल को शनिवार पूर्णिमा सुबह 7:30 बजे हवन मूर्ति सकर दोपहर 12:15 बजे अविभाजित मुर्हत में प्राण प्रतिष्ठा अभिषेक महा आरती पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा सभी धर्म प्रेमी आमंत्रित है।

Related Post