Latest News

/खुशियों की दांस्‍ता// आयुष्मान भारत योजना से अर्जुन माली का हुआ निशुल्क आँखों का आपरेशन

Neemuch Headlines April 11, 2022, 4:36 pm Technology

नीमच आयुष्मान भारत,निरामयम, म.प्र. योजना नीमच जिले के लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है। नीमच जिले के जावद ब्लाक के दूरस्थ सिंगोली तहसील निवासी अर्जुन माली पिछले सात–आठ सालो से आँखों की समस्या से पीड़ित था। अर्जुन ने बताया, कि उसकी बायीं आँख में तिरछापन (आई स्क्वेंट )था जिससे देखने में कठिनाई हो रही थी। जिसके इलाज में अन्य अस्पतालों में लगभग 15 से 20 हजार का खर्चा होना बताया था।

अर्जुन को ग्राम सचिव ने बताया,कि आयुष्मान योजना से इलाज मुफ्त हो सकता है, तब अर्जुन गोमाबाई नेत्रालय नीमच में आँखों के चेक-अप के लिए आया और आयुष्मान मित्र को समस्या बताई। आयुष्मान मित्र ने उचित सलाह देकर आयुष्मान कार्ड होने से निशुल्क इलाज के बारे में बताया। 8 अप्रैल 2022 को गोमाबाई के वरिष्ट चिकित्सको द्वारा अर्जुन की आंख के तिरछेपन का सफल ऑपरेशन कर सभी जांचे व भर्ती सुविधा और निशुल्क दवाई दी। अर्जुन का आयुष्मान योजना से निशुल्क उपचार हुआ और वह अब स्पष्ट देख सकता है और स्वस्थ है।

अर्जुन के परिवार में 5 सदस्य है और मजदूरी कार्य करते है। इतने बड़े अस्पताल में आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज होने पर अर्जुन खुश है और ऐसी जन उपयोगी योजना चलाने पर सरकार को धन्यवाद दे रहा है।

Related Post