कर्ज से परेशान और आर्थिक तंगी के चलते युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर लगा ली आग, पढ़े पूरी खबर

NEEMUCH HEADLINES April 6, 2022, 4:29 pm Technology

सिंगोली। नगर के वार्ड क्रमांक 04 निवासी सद्दाम पिता सत्तार शाह ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आज खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची सिंगोली पुलिस और एंबुलेंस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।

जहां डॉ. राहुल यादव और डॉ. इतेश व्यास ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। वही बताया जाता है कि युवक सब्जी का व्यवसाय करता था जिसमें उसे नुकसान होने के कारण वह कर्ज से परेशान हो गया था। ऐसी स्थिति में कुछ दिनों से व्यवसाय बंद कर घर ही बैठा था।

आर्थिक तंगी से परेशान युवक सद्दाम ने आज खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और मां कमरे में पहुंची जहां उसे आग में झुलसता देख पानी डाल बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसके कपड़े जल चुके थे।

तुरंत ही उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि आग में झुलसने के कारण युवक 30 से 35 प्रतिशत तक जल गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक को रेफर कर दिया गया है।

Related Post