बड़ी खबर: मध्यप्रदेश के इस जिले में नवरात्री में जन्मी बालिका को देखकर हर कोई है हैरान, लोग मान रहे साक्षात् माता का अवतार

NEEMUCH HEADLINES April 5, 2022, 2:38 pm Technology

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में नवरात्रि के पहले दिन जन्मी एक बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बच्ची को लोग चमत्कार मान रहे हैं। इस बच्ची के जन्म को लेकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

लोगों ने कहा कि साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म हुआ है। खबरों के अनुसार, दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन जन्मी इस बच्ची की अंगुलियों पर मेहंदी लगी हुई है।

उसका जन्म रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार तड़के हुआ ये खबर इस कदर फैली कि आसपास के लोग भी बच्ची को देखने स्वास्थ्य केंद्र पर जमा हो गए। इस अनोखी बच्ची को लोग साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म मान रहे हैं।

बच्ची के पिता ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके घर पहले बच्चे का जन्म कन्या के रूप में हुआ है, ये देवीय नक्षत्रों के मिलन से हुआ है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि समय से पहले जन्म होने की वजह से बच्ची की अंगुलियों पर निशान आ गए हैं।

Related Post