लावारिस अस्थिया पहुचेगी हरिद्वार विजया मित्र मंडल ने निकाली अस्थि कलश यात्रा

NEEMUCH HEADLINES March 24, 2022, 4:19 pm Technology

नीमच। समाज सेवा में वर्षो से कार्यरत नगर की विजया मित्र मंडल समिति द्वारा एक बार फिर अस्थि कलश यात्रा निकाली गई, यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली।

लावारिस अस्थियों को मंडल के सदस्य विधि विधान से हरिद्वार लेकर पहुंचेंगे। जहां अस्थियों को तर्पण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर के विजया मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष लावारिस अस्थियों की कलश यात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष गुरूवार सुबह मंडल के सदस्यों द्वारा 22 लावारिस अस्थियों की 21 वीं अस्थि कलश यात्रा निकाली गई, जो मुक्तिधाम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंची।

जहां से मंडल के सदस्य ट्रैन के माध्यम से हरिद्वार रवाना होंगे, और शुक्रवार को इन लावारिस अस्थियों को तर्पण करेंगे। अस्थि कलश यात्रा के दौरान शहर के गणमान्यों और समाज सेवियों ने कलश यात्रा का पुष्पा वर्षा कर और दुब बत्ती कर जगह-जगह स्वागत किया, और प्रार्थना भी की।

आपको बता दे कि विजया मित्र मंडल द्वारा यह पूण्य का कार्य पिछले करीब 21 सालों से लगातार किया जा रहा है। मंडल द्वारा अब तक कुल 600 लावारिस अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जा चूका है।

इतना ही नहीं पिछले करीब 5 वर्षो से मंडल द्वारा लगातार लावारिस शवों का विधि-विधान से दाह संस्कार भी किया जा रहा है। मंडल के सदस्यों में सत्यनारायण शर्मा, नवीन गोयल, अनिल कानपुरी, वीरा पाराशर, दिलीप गोयल, मुकेश सैनी, विजय चौरसिया, राजू गोयल, बाबूलाल गर्ग, मनीष सिंहल और पप्पू चुने वाला सहित विजया मित्र मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Related Post