Latest News

नमो ग्रुप का मिलन समारोह एवं नवनियुक्त कार्यकर्ताओ का सम्मान कार्यक्रम गांधीवाटिका में संपन्न

NEEMUCH HEADLINES March 21, 2022, 5:11 pm Technology

नीमच। स्थानीय गाँधी वाटिका में नमो ग्रुप का होली मिलन समारोह प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

जिसमें नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में बताया कि नमो ग्रुप स्वस्छता अभियान जैसे कई सामाजिक प्रकल्प चलाता है जो सराहनीय है साथ ही समाज और जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्य करता है, होली मिलन समारोह के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगल कामना की, साथ ही कार्यकर्ताओ के साथ भगवा होली खेली व नवनियुक्त कार्यकर्ताओ का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन राणावत, नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष तलरेजा, अरुणा तलरेजा, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष लोकेश चांगल, नमो ग्रुप जिलाध्यक्ष राहुल राठौर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश बामनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि जैन, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव, भोपाल महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष तरुणा चौहान, उज्जैन संभाग प्रभारी रोहित शर्मा, रतलाम जिला प्रभारी गणपतसिंह राजपूत, नीमच जिला प्रभारी जमनालाल अहीर सहित बड़ी संख्या के नमो ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post