Latest News

किसानों की फसल बीमा पॉलिसी ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ वितरण का कार्यक्रम आज नीमच में

NEEMUCH HEADLINES February 26, 2022, 7:56 am Technology

नीमच। आजादी के अमृत महोत्सव-75 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी मौसम 2021-22 में किसानों के द्वारा अपनी फसलों के किये गये बीमा की पॉलिसी का वितरण कार्यक्रम ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, द्वारा आज 26 फरवरी 2022 को इंदौर जिले की ग्राम पंचायत से शुभारंभ किया जा रहा है।

जिला स्तर पर फसल बीमा पॉलिसी वितरण का कार्यक्रम आज 26 फरवरी 2022, प्रात:11.00 बजे कृषि‍ ज्ञान केंद्र टीवीएस शौरूम के सामने अम्‍बेडकर मार्ग नीमच पर आयोजित किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि दिनेश मण्‍डलोई ने बताया कि ’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम के तहत किसानों को बैंक, सहकारी समितियों के माध्यम से किये गये फसल बीमा की पॉलिसी वितरण का कार्यक्रम फसल बीमा कंपनी द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से पंचायतवार आयोजित कर किसानों को प्रदान की जाऐगी। जिससे किसानों को उनके द्वारा किये गये फसल बीमा की जानकारी, जिसमें फसल बीमा राशि, बीमित फसलों के प्रकार, कुल बीमित रकबा, फसल बीमा प्रीमियम राशि की जानकारी मिलेगी।

जिससे भविष्य में फसल बीमा क्लेम सेटलमेंट एवं किसानों को फसल बीमा संबंधित प्रश्न एवं शिकायतों के निराकरण में मदद मिलेगी। पूर्व में बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा पॉलिसी, पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजी जाती रही है, लेकिन कभी-कभी किसानों को बीमा पॉलिसी नहीं मिल पाती थी।

Related Post