नीमच। आज नीमच महू रोड स्थित हुंडई कार शोरूम के सर्विस क्षेत्र ( कलर डिपार्टमेंट) में अचानक से शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी।
आग लगने की सुचना पर कर्मचारियों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सुचना दी। और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हलाकि शोरूम में नई कारो के साथ कीमती उपकरण भी थे और आसपास के क्षेत्र में भी कई कारखाने है।
अगर आग नियंत्रण से बाहर हो जाती तो निश्चित तोर पर एक बड़ा हादसा हो सकता था। परंतु फायर बिग्रेड ने समय पर आग पर काबू पा लिया।