Latest News

कलेक्टर अग्रवाल आज नीमच में ध्वजारोहण कर भव्य परेड़ की सलामी लेंगे

NEEMUCH HEADLINES January 26, 2022, 8:30 am Technology

नीमच। नीमच जिले में आज 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रंमाक-2 पर आयोजित होगा। जहां प्रात:9 बजे कलेक्टर मंयक अग्रवाल ध्वजा- रोहण कर भव्य परेड की सलामी लेगें। समारोह मे विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।

जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी करली गई हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में कलेक्टर मंयक अग्रवाल प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेगें। तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में सीआरपीएफ नीमच सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, वन विभाग और नगर सेना, की टुकडी भी शामिल होगी।

गणतंत्र दिवस पर विकासखण्‍ड पंचायत एवं ग्रामस्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

Related Post