Latest News

गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण, कलेक्टर की उपस्थिति में अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न

NEEMUCH HEADLINES January 25, 2022, 8:51 am Technology

नीमच। नीमच जिले में नीमच 26 जनवरी 2022, को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत् गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमच पर आयोजित होगा। समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योंजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें ध्वजारोहण किया जाएगा।

मुख्य समारोह में प्रातः 9.00 बजे कलेक्टर मंयक अग्रवाल ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगे तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेगें। परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच, सशस्त्र पुलिस बल,जिला पुलिस बल के जवानों और वन विभाग नगर सेना, एंव एन.सी.सी.सीनियर डिवीजन स्काउट की टुकडी भी शामिल होगी।

इस अवसर पर नगरपालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, आदिम जाति कल्याण, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, जिला पंचायत, उद्यानिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, महिला एंव बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकिया भी निकाली जाएगी।

गणतंत्र दिवस पर ग्राम स्तर पर भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें और स्कूली बच्चों की प्रभात फैरी भी निकाली जायेगी। कलेक्टर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की उपस्थिति में गंणतत्र दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल(अंतिम पूर्वाभ्यास)सोमवार को शा.बा.उ.मा. वि. क्रं.- 2 नीमच के मैदान पर किया गया। इस अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत की। कलेक्टर एवं एस.पी. ने परेड का निरीक्षण कर, परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर एस आर नायर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश एसडीएम डॉ.ममता खेडे सहित उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थें।

Related Post