कलेक्‍टर अग्रवाल ने किया सेवा निवृत्ति पर के एल बामनिया का शॉल-श्रीफल से सम्‍मान

NEEMUCH HEADLINES January 13, 2022, 7:08 pm Technology

नीमच। कलेक्टर मंयक अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सेवा निवृत्‍त जिला शिक्षा अधिकारी के एल बामनिया के सेवा निवृत्ति पर पुष्‍पहारों से स्‍वागत कर, शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्‍मान किया और उन्‍हे बिदाई दी।

इस मौके पर कलेक्‍टर ने बामनिया के सुखी समृद्ध खुशहाल एवं दीर्धायु जीवन की कामना करते हुए आशा व्‍यक्‍त की कि बामनिया का लम्‍बा सेवा काल रहा है। वे अपने अनुभवों का लाभ समाज को सेवा निवृत्ति के बाद भी प्रदान करते रहेगें। बामनिया ने सेवा के दौरान कलेक्‍टारेट सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार भी व्‍यक्‍त किया ।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post