Latest News

नीमच में भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न

NEEMUCH HEADLINES January 8, 2022, 1:00 pm Technology

नीमच। भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल नीमच की एक आवश्यक कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम व बूथ विस्तारक कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई व कार्यों का विभाजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल के विस्तारक सुनील यजुर्वेदी, दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष योगेश जैन, मंडल महामंत्री दारा सिंह यादव, सुनील तिवारी मंचासीन रहे। बैठक को मंडल अध्यक्ष योगेश जैन वह मंडल विस्तारक सुनील यजुर्वेदी ने संबोधित किया। बैठक में अपेक्षित मंडल पदाधिकारी वार्ड पार्षद शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष मातृशक्ति वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, विस्तारक सुनील यजुर्वेदी, महामंत्री धारा सिंह यादव, सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, दुर्गेश शर्मा, रोबिन सेठिया, भीम भगत ग्वाला, गौरव शर्मा, मंत्री मनीष सिंह बेस, कमलेश मादलिया, कोषाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा, आईटी प्रभारी जीशान कुरैशी, कार्यालय मंत्री अनिल माली, पार्षदगण मिश्रीलाल रीयार, रमेश राठौर, प्रकाश मंडवारिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण शर्मा, मुरली मनोहर कुंगार, रूपेंद्र लॉक्स, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमजद खान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश माली, जिला मंत्री ललित ग्वाला, हरलाल चौधरी, संयोजक विजेंद्र सिंह बैंस, इरफान भाई कुरेशी, हाजी हनीफ भाई, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर आसिफ खान, महेश चंद्र तुलसीराम, हीतेश नामदेव, रईस भाई पटवा, दौलत चारण सहित अपेक्षित जन उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।

वह अंत में आभार मंडल महामंत्री दारा सिंह यादव ने किया।

Related Post