Latest News

नीमच में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम के चुनाव सम्पन्न, प्रदीप बज अध्यक्ष और आशीष विनायका सचिव मनोनीत

NEEMUCH HEADLINES January 7, 2022, 6:21 pm Technology

नीमच। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम नीमच के सत्र 2022 हेतु चुनाव स्थानीय वीर खेडापति बालाजी मंदिर बघाना पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मेन नीमच के प्रदीप विनायका, अनिल बज, प्रकाश विनायका, दिगम्बर जैन समाज नीमच के सचिव प्रमोद गोधा तथा जिनागम निवृत्तमान अध्यक्ष विनीत पाटनी की उपस्थिति में हुए।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम निवतृत्तमान सचिव अमित सोनी ने 2021 की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। निवृत्तमान कोषाध्यक्ष ने सत्र 2021 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी दम्पत्ति सदस्यों ने एकमत से प्रदीप बज (जैन टेन्ट) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना।

तत्पश्चात् प्रदीप बज ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष नीतिन बाकलीवाल, सचिव आषीश विनायका, सहसचिव दीपक पाटनी, कोषाध्यक्ष अमित गदिया, प्रचार प्रसार मंत्री रवि अजमेरा, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप विनायका, विकास सरावगी, हितेश कासलीवाल, अनिल बज, प्रदीप शाह, प्रियांश बज, हर्षित विनायका, आशीष बाकलीवाल, विकास कासलीवाल, रोहित बाकलीवाल, परामर्श समिति में विनीत पाटनी, बसंत विनायका, मनोज विनायका, अजय कासलीवाल तथा सांस्कृतिक समिति में अरूणा विनायका, श्वेता सोनी, प्रियंका विनायका (जैन ब्रोकर्स), प्रियंका विनायका (इवेन्ट), हंसा बज, अन्नु बाकलीवाल, चांदनी बाकलीवाल को सम्मिलित किया गया।

Related Post