के.रि.पु. बल नीमच द्वारा 15 को पेंशन अदालत का आयोजन, पात्र परिवारो को लाभ उठाने का आग्रह

NEEMUCH HEADLINES January 5, 2022, 7:59 pm Technology

नीमच। पुलिस महानिरीक्षक कल्याण महानिदेशालय सी आर पी एफ नई दिल्ली के निर्देशानुसार ग्रुप केन्द्र नीमच में 15 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें के.रि.पु. बल से सेवानिवृत्त, शहीद, मृत्यु हुए कार्मिकों की पेंशन से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा एवं समाधान किया जाएगा।

अधिकाधिक सेवानिवृत्त शहीद, मृत्यु हुए कार्मिकों और उनके परिजनों से पेंशन अदालत का लाभ उठाने का आगृह किया गया है।

Related Post