खड़े ट्रेक्टर की ट्राली में घुसने से नीमच सिटी थाने पर पदस्थ आरक्षक राजू पाटिल का दुखद निधन

NEEMUCH HEADLINES January 1, 2022, 3:13 pm Technology

नीमच। नीमच में पुलिस का एक जवान दुर्घटना में काल के गाल में समां गया। जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के पटवा कांप्लेक्स के सामने पुलिया के समीप देर रात लगभग 1:30 से 2:00 के बीच खड़े हुए ट्रैक्टर ट्राली में मोटरसाइकिल की टक्कर होने से नीमच सिटी थाने में पदस्थ आरक्षक राजू पाटिल पिता दुल्ले सिंह पाटिल उम्र 31 वर्ष की दुखद मृत्यु हो गई। आरक्षक पाटिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी महू रोड पुलिया के समीप खड़े हुए ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर में हो गई जिससे राजू पाटिल की मृत्यु हो गई सूचना पर कैंट पुलिस पहुंची इस घटना में कैंट पुलिस का जांच अनुसंधान जारी है।

Related Post