Latest News

जिला स्तरीय युवा उत्सव का वर्चुअल आयोजन

NEEMUCH HEADLINES December 28, 2021, 8:06 pm Technology

नीमच। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2022 तक पांडूचेरी मे किया जा रहा है।

प्रतिभागीयों के चयन हेतु जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन वर्चुअल किया जावेगा उक्त आयोजन मे 02 विद्याओं लोक नृत्य, लोक गीत को शामिल किया गया है। वर्चुअल आयोजन में प्रतिभागी अपने प्रदर्शन का वीडियो बनाकर 30 दिसम्बर 2021 तक जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक पुलिस कन्ट्रोल रूम पर भेजना है।

चयनित वीडियों को संभाग स्तरीय युवा उत्सव उज्जैन हेतु भेजा जावेगा। युवा उत्सव के नियम एवं दिशा निर्देशानुसार, स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 18 वर्ष से 12 जनवरी 2022 को 29 वर्ष से अधिक नही होना चाहिए।

लोक नृत्य के नियम :-

महिला, पुरूष प्रतिभगी एवं संगतकार सहित अधिकतम 20 सदस्य होगें। लोक नृत्य हिन्दुस्तानी स्टाईल का ही मान्य होगा।

लोकगीत के नियम :-

संगतकार सहित कुल 10 सदस्य। लोकगीत भारतीय गायन पर आधारित, क्षेत्रीय भाषा मे हो सकता है। फिल्मी गीत का प्रदर्शन नही किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय मे सम्पर्क किया जा सकता है। खेल और युवा कल्याण विभाग समस्त कलाप्रेमी कलाकारो से आहवान करता है कि वे अधिक अधिक संख्या मे भाग लेकर जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्चुअल प्रतियोगिता मे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें ।

प्रतिभागी अपना वीडियो बनाकर डी.वी.डी. में या मोबा. नं. 8223989333, 9993418824 पर या पेनड्राईव मे सेव करके अथवा खेल विभाग नीमच पर भेज सकते है।

उक्त वीडियो के साथ अपना नाम, पिता का नाम, आधार नम्बर, आयु का प्रमाणपत्र पूरा पता, मोबाईल नम्बर, बैंक खाते की जानकारी भेजना अनिवार्य है।

Related Post