Latest News

नीमच जिले में अब तक 1238 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

NEEMUCH HEADLINES December 28, 2021, 7:56 pm Technology

नीमच। नीमच जिले में अब तक 1238 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसमें नीमच में 1270 मि.मी., जावद में 1212 मि. मी. व मनासा में 1233 मि. मी. वर्षा दर्ज की गई है।

गतवर्ष इस अवधि में जिले में औसत 720.6 मि. मी. वर्षा हुई थी। नीमच में 802 मि. मी., जावद में 794 मि.मी. व मनासा में 566 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

जिले में नीमच 28 दिसम्‍बर 2021 को प्रात: 8 बजे समाप्‍त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में 30.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

इसमें नीमच में 25 मि.मी., जावद में 31 मि.मी. एवं मनासा में 35 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Related Post