नीमच। संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल द्वारा राज्य की पंजीकृत पोल्ट्री फार्म निर्देशिका का प्रकाशन किया जा रहा है।
जिले में वर्तमान में 500 से अधिक पक्षियों वाले पोल्ट्री फॉर्म, 1000 से अधिक पक्षी वाले बटेर फॉर्म तथा 5000 से अधिक अण्डा सेटिग की क्षमता वाली समस्त पुराने व पोल्ट्री फॉर्म अपना पंजीयन करायें।
विस्तृत जानकारी उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए नीमच से प्राप्त की जा सकती है।